फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गैस कटर से एटीएम काट लाखों की नकदी उड़ाई

गैस कटर से एटीएम काट लाखों की नकदी उड़ाई

Wed, 25 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गैस कटर से एटीएम काट लाखों की नकदी उड़ाई
गैस कटर से एटीएम काटकर 16 लाख चुराए
विज्ञापन


गौंछी स्थित इंड्स इंड बैंक के एटीएम बूथ में वारदात
सुरक्षा एजेंसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने दर्ज करवाया मामला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत सोहना रोड, गौंछी में इंड्स इंड बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाश 15.88 लाख रुपये चुराकर ले गए। बैंक की तरफ से निजी सुरक्षा एजेंसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुजेसर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार, एटीएम बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मी रात को घर जाकर सो गया था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्लियर सिक्योर्ड सर्विस में क्षेत्रीय प्रबंधक रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोहना रोड, गौंछी स्थित इंड्स इंड बैंक के एटीएम बूथ के सफाई कर्मचारी जिले सिंह ने बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे उन्हें फोन कर सूचना दी कि मशीन गैस कटर से कटी हुई है और उसमें से नकदी गायब है। इस पर वह मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची संजय कॉलोनी चौकी पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि एटीएम बूथ पर एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहता है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया, उसने बताया कि वह रात को घर जाकर सो गया था। उसके बाद पीछे से क्या हुआ, उसे नहीं पता। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। शिकायतकर्ता रामकुमार ने बताया कि बदमाश एटीएम से करीब 15.88 लाख रुपये चोरी कर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed