फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पश्चिम बंगाल से भगाकर लाई गई महिला परिजनों के हवाले

पश्चिम बंगाल से भगाकर लाई गई महिला परिजनों के हवाले

Tue, 10 Jul 2018 06:24 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से भगाकर लाई गई महिला परिजनों के हवाले
पश्चिम बंगाल से अपहरण करके लाई महिला परिजनों के हवाले
विज्ञापन


फरीदाबाद। मिदनापुर, पश्चिम बंगाल से अपहरण कर लाई गई महिला को मंगलवार को उसके परिजनों के हवाले कर दी गई। पश्चिम बंगाल से आई पुलिस टीम व महिला के परिजन बीके स्थित वन स्टॉप सेंटर में भर्ती महिला को अपने साथ ले गए। महिला ने बताया कि उनके गांव का ही एक युवक उसे उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर यहां ले आया था। इस दौरान आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। अब मौका पाकर वह उसके चंगुल से निकल भागी और पुलिस से संपर्क किया। उधर, घटना के बाद से आरोपी फरार है।
छह जुलाई को थाना मुजेसर पुलिस को एक महिला लावारिस हालत में घूमती मिली थी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह बंग्ला भाषा में बात कर रही थी। पुलिस उसकी बात नहीं समझ पा रही थी। बाद में पुलिस ने उसे बीके अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर में भर्ती करवा दिया। वन स्टॉप सेंटर की सेंटर हेड मीनू ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पति का मोबाइल नंबर बताया था। उस नंबर पर संपर्क कर उसके पति को महिला के फरीदाबाद में होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार सुबह महिला के परिजन पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ फरीदाबाद पहुंचे। पश्चिम बंगाल के जिला मिदनापुर के तमलख पूर्वा से आए एएसआई दिलीप चक्रवर्ती ने बताया कि महिला को करीब एक माह पहले गांव का मोहन नाम का युवक यहां ले गया था। उसने महिला को उसके बच्चे की हत्या करने की धमकी दी थी। इसकी रिपोर्ट पश्चिम बंगाल में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुग्गी में लाकर रखा था
पीड़ित महिला ने बताया कि मोहन उसे फरीदाबाद ले आया और एक झुग्गी में रखा। पिछले दिनों मौका पाकर वह मोहन के चंगुल से छूटकर भाग निकली और मुजेसर थाना पुलिस को मिल गई। महिला यह भी नहीं बता पा रही है कि आरोपी ने उसे कहा रखा था। महिला को पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ आए उसके पति के हवाले कर दिया गया, जिसे लेकर वे रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed