फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नाका और पीसीआर में टक्कर मार कार हुई फरार, दो पुलिस कर्मी घायल

नाका और पीसीआर में टक्कर मार कार हुई फरार, दो पुलिस कर्मी घायल

Sun, 11 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नाका और पीसीआर में टक्कर मार कार हुई फरार, दो पुलिस कर्मी घायल
नाका और पीसीआर में कार ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

फरीदाबाद। शनिवार रात को विशेष अभियान के तहत वाहनों की जांच कर रही सेंट्रल थाना पुलिस के जवानों की जान पर उस समय बन आई जब एक कार सवार तीन युवक नाका तोड़कर भाग निकले। नाके को रोकने का प्रयास कर रहे दो पुलिस कर्मी चोटिल हो गए, पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ा और उसमें सवार राहुल, हरिओम और रिहान सैफी निवासी नहरपार को गिरफ्तार किया।

सेंट्रल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि शनिवार रात को बीपीटीपी पुल के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग में उनके साथ एसआई महेेंद्र पाल, अनिल, हवलरदार संदीप ओर रोहताश मौजूद थे। रात करीब पौने बारह बजे बल्लभगढ़ की ओर से अर्टिगा कार आती दिखी तो रुकने का इशारा किया गया। चालक ने रोकने बजाय कार की गति और बढ़ा दी और सड़क पर खड़े बैरिकेड व पुलिस पीसीआर में टक्कर मार कर फरार हो गई। बैरिकेड की चपेट में आने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कार का पीछा किया और अजरौंदा गांव में उसे पकड़ लिया। कार में तीन युवक राहुल, हरिओम और रिहान सैफी को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, हत्या का प्रयास, सरकारी कर्मचारी से मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed