{"_id":"5bddb113bdec22694f461459","slug":"101541255443-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो गैंग ने मात्र 80 रुपये के लिए की थी पुजारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो गैंग ने मात्र 80 रुपये के लिए की थी पुजारी की हत्या
Updated Sat, 03 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऑटो गैंग ने मात्र 80 रुपये के लिए की थी पुजारी की हत्या
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी निवासी पुजारी ओमप्रकाश शर्मा की हत्या ऑटो गैंग ने मात्र 80 रुपये और मोबाइल फोन लूटने के लिए की थी। बदमाशों ने उन्हें बाटा मोड़ से अपने ऑटो में बैठाया था। रास्ते में एक आरोपी ऑटो चला रहा था और पीछे बैठे दो बदमाशों ने उन्हें पहले पीटा और उनकी जेब में रखे 80 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने गमछे से उनका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सेक्टर-12 टाउन पार्क के पास फेंककर फरार हो गए। क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से गांव बलुआपुर, टप्पल, उत्तर प्रदेश निवासी ओमप्रकाश शर्मा, यहां डबुआ कॉलोनी एयरफोर्स रोड पर रहते थे। 14 अक्तूबर को वह जमीन संबंधी कार्य के लिए गांव गए थे। लौटते समय रात करीब 8.30 बजे उन्होंने अपने घर फोन करके बताया कि वे पलवल पहुंच गए हैं और एक-डेढ़ घंटे में घर पहुंच जाएंगे। रात को 10.30 बजे तक भी जब ओमप्रकाश घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनका मोबाइल फोन मिलाया तो वह बंद था। रात को परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर कंट्रोल रूम को भी घटना की सूचना दी और उनको ढूंढते भी रहे। अगले दिन परिवार के लोगों को पुलिस ने फोन कर बताया कि टाउन पार्क के पास एक बुजुर्ग का शव मिला है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सुनार मोहल्ला, तिगांव निवासी पवन, गर्ल्स स्कूल मोहल्ला, तिगांव निवासी इरफान और असलम उर्फ बलम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
लूटे हुए ऑटो में दे रहे थे वारदात को अंजाम
पूछताछ के दौरान पता चला कि इन्होंने जिस ऑटो में वारदात को अंजाम दिया था, वह उन्होंने 24 सितंबर की रात को संजय कॉलोनी क्षेत्र से लूटा था। वे इसी लूटे हुए ऑटो में घूमकर लोगों को लूट रहे थे। पुलिस ने इनसे कई मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ सेक्टर-सात, सदर बल्लभगढ़, सारन, सिटी बल्लभगढ़ और तिगांव थाने में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस तीनों को रविवार को अदालत में पेश कर इनका रिमांड लेगी।