{"_id":"5b47910b4f1c1bb2288b61e1","slug":"101531416843-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कंपनी प्रबंधक ने 9 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने कंपनी प्रबंधक ने 9 लाख रुपये लूटे
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने कंपनी प्रबंधक से 9 लाख रुपये लूटे
- पुलिस बता रही आपसी लेनदेन का मामला, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-55 सोहना रोड़ स्थित एक कंपनी में बृहस्पतिवार दोपहर कार में सवार होकर आए चार-पांच बदमाश कंपनी प्रबंधक से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर-58 थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस इसे प्रारंभिक तौर पर आपसी लेनदेन का मामला मान रही है।
सोहना रोड स्थित सिग्नेचर इंडिया कंपनी के मैनेजर भीम शर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनकी कंपनी में आए चार-पांच व्यक्ति उनके आफिस से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-58 प्रभारी नरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48, सेक्टर-30 व एसीपी मुजेसर भी कंपनी में पहुंच गए। पूछताछ के दौरान भीम शर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग कंपनी में माल लेने के बहाने आए थे। वे उनके ऑफिस में पहुंचे और यहां वहां की बात करने लगे। कुछ देर बाद ही बदमाशों ने उनके आफिस में रखे 9 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। जांच के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
थाना सेक्टर-58 प्रभारी नरेंद्र सांगवान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला आपसी लेनदेन का है। इसके अलावा लूट की वारदात दोपहर 1.40 मिनट पर हुई थी, जबकि घटना की सूचना पुलिस को 2.50 मिनट पर करीब एक घंटे बाद दी। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी हैं। उनके पकड़े जाने के बाद ही मामला साफ हो सके। पुलिस कंपनी में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जांच रही है।