फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   crime

Faridabad News: क्राइम ब्रांच टीम ने हवाई फायरिंग करने के मामले में आरोपी को किया काबू

Sun, 02 Nov 2025 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
crime
होडल। क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार देर रात गांव बंचारी में हवाई फायरिंग करने के मामले में आरोपी को काबू किया है। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि,मुंडकटी थाना पुलिस को गांव बंचारी निवासी योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के पौने 11:00 वह अपने घर पर था जबकि उसकी पत्नी गेट पर खड़ी हुई थी।इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अज्ञात युवक उतरकर आया और उसके घर पर पहुंच-5 राउंड हवाई फायरिंग करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। क्राइम ब्रांच टीम ने जांच कर गांव निवासी मंजीत को कार सहित काबू कर लिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपी वर्ष 2023 में हत्या के मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद गांव आया हुआ था। उन्होंने कहा कि आरोपी की जमानत रद्द करवाने के लिए अदालत में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed