{"_id":"5e3858a98ebc3e4b650a99f6","slug":"crime-branch-will-investigate-sandeep-kala-s-matter-faridabad-news-noi489794385","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप उर्फ काला मामले में क्राइम ब्रांच करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप उर्फ काला मामले में क्राइम ब्रांच करेगी जांच
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक फरवरी को डबुआ थाना क्षेत्र में फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर कैदी वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कुख्यात संदीप उर्फ काला व धन सिंह उर्फ काजू को छुड़ा ले जाने के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस आयुक्त केके राव ने जांच की जिम्मेदारी सेक्टर-48 टीम को सौंपी है। डबुआ और धौज थाने से मामले की फाइल भी क्राइम ब्रांच को भेज दी गई है।
बीते शनिवार को फरीदाबाद कोर्ट में पेशी कराने के बाद कुख्यात बंदी संदीप उर्फ काला व धन सिंह उर्फ काजू को लेकर लौट रही गुरुग्राम पुलिस की कैदी वाहन पर तीन कार में सवार करीब दस बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस वारदात के बाद बदमाश अपने दोनों साथी बदमाश को छुड़ा ले गए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर घेराबंदी कर स्कार्पियो सवार धन सिंह उर्फ काजू, नरेश उर्फ सेट्ठी व कपिल उर्फ कृष्ण को मुठभेड़ के बाद सिकरौना-भनकपुर के पास से पकड़ लिया था। इन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से शनिवार रात को धन सिंह उर्फ काजू की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया था।
सोमवार को बीके सिविल अस्पताल से नरेश उर्फ सेट्टी व कपिल उर्फ कृष्ण को और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से धन सिंह उर्फ काजू को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम तीनों बदमाशों से पूछताछ करने में जुट गई है। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि तीनों बदमाशों से कुख्यात संदीप उर्फ काला समेत घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अभी तक के जांच में दो स्कार्पियो व एक कार बरामद कर लिया है। अभी घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद नहीं हुई है। संदीप उर्फ काला के साथ कार की भी तलाश की जा रही है।