फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime branch teams raid in search of foreigners making smack

Faridabad News: स्मैक बना रहे विदेशियों की तलाश में क्राइम ब्रांच टीमों की दबिश

Mon, 01 Apr 2024 03:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 01 Apr 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Crime branch teams raid in search of foreigners making smack
-पुलिस ने दिल्ली और नोएडा सहित आसपास के कई इलाकों में दबिश दी, मकान मालिक भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-46 स्थित मकान में नशीले पदार्थ बना रहे विदेशियों की तलाश में सूरजकुंड थाना, सेक्टर-46 पुलिस चौकी सहित क्राइम ब्रांच की दो टीमें जुटी हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दिल्ली और नोएडा सहित आसपास के कई इलाकों में दबिश दी है। मकान मालिक भी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

बृहस्पतिवार रात सेक्टर-46 स्थित एक मकान में धमाके की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां नशीला पदार्थ बनाया जा रहा था। पुलिस के आने से पहले फैक्टरी संचालक सहित दो विदेशी नागरिक फरार हो गए थे। आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले ही मकान किराये पर लिया था। पुलिस ने मौके से कई पैकेट सफेद पाउडर व केमिकल बरामद किया। पुलिस ने मकान मालिक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि विदेशी नागरिक सेक्टर-46 स्थित मकान में नहीं रहते थे। वह दिन में लैब में काम करने आते थे और रात को चले जाते थे। आशंका है दोनों आरोपी दिल्ली से आना जाना करते थे। आरोपियों के गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मकान से बरामद पाउडर और केमिकल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed