फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime branch team will be deployed in plain clothes for the safety of Kanwariyas

Faridabad News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए क्राइम ब्रांच की टीम सादा कपड़ों में तैनात रहेगी

Sat, 12 Jul 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Crime branch team will be deployed in plain clothes for the safety of Kanwariyas
कावड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक, नोडल अधिकारी किए नियुक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सावन का महीना शुरू हो चुका है। 23 जुलाई को शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार, नीलकंठ से पवित्र गंगाजल लाते हैं। इसको लेकर फरीदाबाद में यातायात व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने जिले के सभी डीसीपी, एसीपी एवं थाना प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए क्राइम ब्रांच की टीम सादा कपड़ों में तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी निरंतर निगरानी रखी जाएगी, साथ ही ड्रोन कैमरा से भी नजर रहेगी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त, यातायात जयवीर राठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा तीनों जोन के डीसीपी को अपने-अपने जोन का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग व जिन स्थानीय मार्ग से कांवड़ियों का आवागमन होगा, उन मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। कांवड़ यात्रा के रास्ते में आने वाले सभी शराब के ठेकों व पेट्रोल पंपों की मैपिंग करके आस-पास के क्षेत्र में भी गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि यात्रा का ठीक प्रकार से समापन हो सके। कांवड़ शिविरों व लंगरों वाले स्थानों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस बल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए तीन मार्ग
कांवड़ यात्रा के लिए तीन मार्ग बनाए गए हैं। इन मार्गों में पहला - कालिंदी कुंज दिल्ली से वाया एमसीडी टोल आगरा कैनाल के साथ साथ, दूसरा- बदरपुर बॉर्डर दिल्ली से प्रवेश करने के बाद आउटर बाईपास ( वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस वे) व तीसरा मार्ग बदरपुर बॉर्डर दिल्ली से प्रवेश करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग कांवड़ियों की यात्रा के लिए चिह्नित किया गया है। इन मार्गों पर संबंधित थाने की टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी साथ ही कुंडली-गाजियाबाद-पलवल रोड पर स्पेशल मोबाइल पार्टी गश्त करेगी।


25 जगहों पर बनाए जाएंगे नाके
शहर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए 25 नाके बनाए जा रहे हैं। जिसमें दुर्गा बिल्डर मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले, आगरा कैनाल मार्ग पर नाका दुर्गा बिल्डर के पास, सेहतपुर पल्ला पुल, पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, सेक्टर 28/29 पुल, खेड़ी पुल, सेक्टर-17 पुल, सेक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बड़ौली पुल, सेक्टर-8 पुल, तिगांव पुल, आईएमटी पुल, चंदावली पुल, सुनपेड़ पुल, जाट चौक, मलेरना चौक, जाजरु चौक, शाहुपुरा कलां, शाहपुरा मोड़, डीग पुल, प्याला मोड, सीकरी चौकी के पास तथा कैली बाईपास नजदीक देवांश गार्डन पर नाके लगाए गए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर 12 एंबुलेंस, 8 फायर ब्रिगेड तथा 8 क्रेन अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी।

पुलिस की रहेगी पैनी नजर
कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए फरीदाबाद पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। सभी थाना प्रबंधक इलाका क्षेत्र में रहने वाले आपराधिक किस्म के व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन पर निरंतर निगरानी रखेंगे। पैदल महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रास्ते में और कांवड़िया शिविरों में भी विशेष ड्यूटी लगाई गई हैं। किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए कांवड़ियों के भेष में पुलिसकर्मियों को तैयार रखा जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम सादा कपड़ों में तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी निरंतर निगरानी रखी जाएगी, साथ ही ड्रोन कैमरा से भी नजर रहेगी।


झूठी खबर फैलाने पर होगी कार्रवाई
साथ लगते राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जिला गुरुग्राम व पलवल के साथ समन्वय रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ व झूठी खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा ड्यूटी के दौरान 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed