फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime Branch arrested woman with 50 thousand for blackmailing

शातिर महिला: पहले दोस्ती फिर बेड तक पहुंची दोनों की मुलाकात, एक दिन की ऐसी डिमांग; उड़ गए युवक के होश

Thu, 18 May 2023 02:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 May 2023 02:51 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच ने हनीट्रैप में फंसाने वाली एक महिला को 50 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। धमकी देकर आरोपी महिला ने पीड़ित से एक करोड़ रुपये की रकम मांगी थी। 

विज्ञापन
Crime Branch arrested woman with 50 thousand for blackmailing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने हनीट्रैप के मामले में एक महिला को 50 हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित से एक करोड़ रुपये 50-50 हजार की किस्तों में मांगे थे। बुधवार को अदालत में पेश होने के बाद महिला को जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पूनल मूलरूप से आगरा की रहने वाली है और यहां एत्मादपुर में रहती थी। वह यहां कोठियों में सफाई का काम करती थी। 

विज्ञापन

ढाई साल की दोस्ती में फंसा युवक
ढाई साल पहले महिला की दोस्ती एक 48 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई थी जोकि एक सरकारी कर्मचारी है। महिला को पता था कि वह सरकारी कर्मचारी है। इसलिए वह उससे मोटी रकद ऐंठना चाहती थी। महिला ने अपनी मर्जी से उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो खींच ली। उसके बाद अश्लील फोटो सोशयल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगी और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और पैसों की डिमांड करने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाल में फंसाकर करने लगी लगातार ब्लैकमेल
महिला ब्लैकमेल करके उस व्यक्ति से करीब दो लाख रुपये ले चुकी थी। इसके अलावा एक प्लॉट अपने नाम करा लिया था। लेकिन महिला का लालच और बढ़ने लगा। उसने पीड़ित से एक करोड़ रुपये की मांग कर दी। आरोपी महिला ने पीड़ित को धमकी दी कि वह उसकी अश्लील फोटो वायरल करके उसे हर जगह बदनाम कर देगी और उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर सारी उम्र जेल में कटवाएगी। पीड़ित ने बदनामी और जेल जाने के डर से उसे 50-50 हजार रुपये किस्त के तौर पर देने की बात कही। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सेक्टर 31 में दी। महिला पीड़ित से पैसे लेने के लिए पहुंची तो क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे मौके से ब्लैकमेल करने के आरोप में 50 हजार रुपये के साथ दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed