{"_id":"668d70a5fa927380990f3016","slug":"crime-branch-arrested-three-accused-along-with-stolen-bike-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-27289-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्राइम ब्रांच ने चोरी की बाइक सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्राइम ब्रांच ने चोरी की बाइक सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्क्वॉड (एवीटीएस) की टीम ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को टाउन पार्क से गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान बिलाल, मुबीन और साकिर के रूप में हुई है। सभी मेवात के जमालगढ़ गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों से दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर-12 टाउन पार्क के पास जांच कर रही थी। इस दौरान बिलाल और मुबीन भी वहां से गुजर रहे थे। पुलिस ने रोककर उनसे पूछताछ की और बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा। आरोपी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। टीम ने उनसे गहनता से पूछताछ की, जिसमें बताया कि यह बाइक उन्होंने जनवरी 2024 में एसजीएम नगर क्षेत्र से चोरी की थी। तीसरे आरोपी साकिर को क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर 17 से चोरी की बाइक सहित काबू किया था। आरोपी से जब बाइक के कागजात मांगे गए तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी से पूछताछ में बताया कि उसने यह बाइक एक दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।