{"_id":"68de62607a4eed5b480c1dea","slug":"cricket-judo-and-karate-matches-begin-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52677-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रिकेट, जूडो और कराटे के मुकाबले आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रिकेट, जूडो और कराटे के मुकाबले आज से शुरू
विज्ञापन
कैथल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के राज्यस्तरीय क्रिकेट, जूडो और कराटे के मुकाबलों की शुरुआत शुक्रवार यानी आज से होगी। इनमें कराटे और जूडो में बालक और बालिकाओं के अंडर-14, 17 और अंडर-19 के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, क्रिकेट में बालकों के अंडर-17 और बालिकाओं के अंडर-19 के मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सभी नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी बृहस्पतिवार को ही रवाना हो गए थे। राज्य शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार सभी टीम इंचार्जों को खिलाड़ियों के साथ मुकाबलों से एक दिन पहले पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य था।
जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह और सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ी बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे के करीब ही कैथल पहुंच गए थे। अब शुक्रवार को वह अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा विभिन्न खेलों के सभी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है।