फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crackdown on Dengue: 10 people issued notices in three days; mosquito larvae found in homes.

डेंगू पर सख्ती: तीन दिन में 10 लोगों को नोटिस, घरों में मिला मच्छरों का लार्वा

Tue, 07 Jul 2026 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on Dengue: 10 people issued notices in three days; mosquito larvae found in homes.
स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सिही, सेक्टर-8 और नीमका में जांच; लोगों से सप्ताह में एक बार कूलर का पानी बदलने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानसून के दौरान डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर मलेरिया विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर निरीक्षण शुरू किया है। अभियान के दौरान पानी में मच्छरों का लार्वा मिलने पर लोगों को जागरूक करने के साथ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। पिछले तीन दिनों में सिही, सेक्टर-8 और नीमका क्षेत्र में जांच के दौरान 10 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू फैलाने वाला एडीज और मलेरिया फैलाने वाला एनाफ्लीज मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपते हैं। जांच के दौरान टीमों ने कूलर, गमलों, पानी की टंकियों तथा अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच की। जहां लार्वा मिला, वहां लोगों को तुरंत पानी खाली करने, सफाई रखने और भविष्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। विभाग की ओर से कई स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर का पानी सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य बदलें और पानी की टंकियों को ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। घरों के आसपास वर्षा का पानी जमा न होने दें। यदि किसी को तेज बुखार आए तो बिना देरी रक्त की जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह लें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed