फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CP pays all the hospital bills of 18 year old boy

छात्र के इलाज का खर्च उठाएंगे पुलिस आयुक्त

Tue, 28 Jul 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
CP pays all the hospital bills of 18 year old boy
फरीदाबाद। पेनक्रियाज से ग्रसित 18 साल के रणबीर का हौसला देखकर पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने उसकी बीमारी पर खर्च होने वाले दो माह का पूरा खर्च खुद उठाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि पुलिस आयुक्त के सामाजिक कार्य और बीते दिनों गठित की गई विद्यार्थियों के लिए टीनएज विंग को लेकर लोगों ने उनकी खूब सराहना की। विद्यार्थियों ने भी इस कदम का स्वागत किया। इस दौरान अखबार और सोशल मीडिया में ओपी सिंह के बारे में जानने के बाद मंगलवार को छात्र रणबीर भी उनसे मिलने पहुंचा। इस दौरान छात्र ने उन्हें अपनी चित्रकारी दिखाई साथ ही अपनी बीमारी से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

उसने पुलिस आयुक्त को बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 2002 में उसका परिवार काम के तलाश में फरीदाबाद आया था। उसने प्राथमिक पढ़ाई मॉर्डन स्कूल सेक्टर-17 से की है। इसका पूरा खर्च उसके मामा ने उठाया है। उसे 2018 में पेनक्रियाज से संबंधित बीमारी हो गई थी। इसमें उसका पेट का ऑपरेशन भी हुआ, जिसका पूरा खर्च चाचा ने दिया था। ऑपरेशन की वजह से वह करीब 18 माह तक बेड पर रहा। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और बेड पर ही लेटे-लेटे चित्रकारी सीखी। छात्र के हुनर और हौसला को देखकर पुलिस आयुक्त काफी प्रभावित हुए और उन्होंने उसकी मदद करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed