{"_id":"64d673394033e620320cff49","slug":"course-on-electric-vehicle-technology-concluded-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11249-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी पर आयोजित पाठ्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी पर आयोजित पाठ्यक्रम संपन्न
Fri, 11 Aug 2023 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी पर आयोजित एक सप्ताह का पाठ्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान प्रतिभागियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रमुख विनिर्माण कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) का दौरा कराया गया। वहीं, इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
पांच दिवसीय कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक वाहनों के विषय में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों के एकीकरण से लेकर बैटरी प्रौद्योगिकी, चार्जिंग बुनियादी ढांचे, इलेक्ट्रिक मोटर और ड्राइव-ट्रेन, बाजार के रुझान, चुनौतियों और अवसर के संबंध में जानकारी दी। विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर अंजू गुप्ता ने पाठ्यक्रम के विषय में जानकारी दी। जबकि इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय (एफईटी) के डीन प्रो. राज कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इस तरह की पहल के माध्यम से ज्ञानवर्धन के महत्व को बताया। संवाद