{"_id":"68a84ed1b0a369f9980cf85b","slug":"cotton-crop-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117226-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 24,700 किसानों ने कराया पंजीकरण, 1.52 लाख एकड़ कपास फसल दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 24,700 किसानों ने कराया पंजीकरण, 1.52 लाख एकड़ कपास फसल दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 30 सितंबर तक आवेदन करने वाले किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ 2000 रुपये तक अनुदान
पलवल। कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए अनुदान योजना शुरू की गई है। जिले में अब तक 24,700 किसानों ने 1.52 लाख एकड़ में कपास फसल का पंजीकरण मेरी फसल–मेरा ब्यौरा पोर्टल पर कराया है। योजना के तहत पंजीकृत किसानों को फसल में सूक्ष्म पोषक तत्वों और एकीकृत कीट प्रबंधन (आईएनएम व आईपीएम) पर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना में अधिकतम दो एकड़ तक की फसल पर प्रति एकड़ 2000 रुपये या 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, की दर से अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसान को पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अनुदान का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने कपास की फसल में प्रयोग किए गए सूक्ष्म पोषक तत्वों और कीटनाशकों के बिल पोर्टल (agriharyana.gov.in) पर अपलोड किए होंगे। बिल अपलोड न करने की स्थिति में किसान योजना से वंचित रह जाएंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की है। वहीं, पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तय की गई है।