फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corruption case against Food Safety Officer

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस

Sun, 07 Mar 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Corruption case against Food Safety Officer
बल्लभगढ़। पुलिस ने गुप्तचर विभाग की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी व अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम व धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना आदर्शनगर पुलिस के मुताबिक 12 अक्तूबर 2020 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने नकली देसी घी बनाने की शिकायत पर सुभाष कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ राजू के घर में छापा मारा था। आरोपी रिफाइंड तेल और वनस्पति घी मिलाकर देसी घी तैयार कर रहा था। मौके पर पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप चौधरी भी मौजूद थे। टीम ने पचास किलो से अधिक नकली घी बरामद किया था। इसके साथ ही 24 टीन वनस्पति घी और 32 टीन रिफाइंड तेल भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने तीन अलग-अलग सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज और नकली घी, रिफाइंड और वनस्पति घी के टीन को एक कमरे में रखकर सील कर दिया था। 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला से सैंपल की रिपोर्ट आ गई थी। रिपोर्ट में कथित देसी घी के वनस्पति घी और रिफाइंड से बनने की पुष्टि हो गई। आरोप है कि 18 नवंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कमरे की सील को खोल दिया, जहां नकली घी रखा था। इसके बाद दुकानदार ने सारा माल बाजार में बेच दिया, जबकि इस तरह के मामलों में जब्त माल को अतिरिक्त जिला उपायुक्त के आदेश पर ही निपटारा किया जाता है। गुप्तचर विभाग ने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदार को लाभ पहुंचाने के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त के आदेश से पहले ही कमरे की सील खोल दी। आरोपी अधिकारी ने अपने उच्चाधिकारियों से भी इसकी अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed