फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Correspondence started on the demand to build a super specialty hospital

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की मांग पर शुरु हुआ पत्राचार

Wed, 16 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Correspondence started on the demand to build a super specialty hospital
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में सरकारी स्तर पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की मांग को लेकर एनआईटी विधायक नीरज शर्मा मंगलवार को सीएम मनोहर लाल से मिले। वहीं, केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने भी ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के तहत सेक्टर-16 स्थित सनफ्लैग अस्पताल को चलाए जाने की संभावनाएं तलाशने के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक को इसके लिए पत्राचार किया है। एनआईटी विधायक ने बताया कि पत्राचार के माध्यम से अधिकारियों व केंद्र और राज्य सरकार से मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की मांग की गई। इसके लिए सुझाव के तौर पर पिछले चार वर्ष से बंद सनफ्लैग अस्पताल का नाम भी सुझाया गया है। यह अस्पताल अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन आ गया है। वहीं, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से सनफ्लैग अस्पताल को निजी क्षेत्र को लीज पर देने के संकेत आ रहे हैं। ऐसे में विधायक सहित अन्य सामाजिक संस्थाएं इस दिशा में मांग कर रही हैं कि अस्पताल का निजीकरण न किया जाए बल्कि सरकारी स्तर पर इसका संचालन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed