{"_id":"68dd6fa0931de003760de119","slug":"corporations-bulldozer-runs-on-illegally-running-dairy-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52597-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध रूप से चल रही डेयरी पर चला निगम का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध रूप से चल रही डेयरी पर चला निगम का बुलडोजर
विज्ञापन
बीपीटीपी पुल के पास की गई कार्रवाई, 50 गोवंश को भिजवाया गया गोशाला
लगातार मिल रही थी शिकायत, गौवंश को सड़क पर छोड़ देता था डेयरी संचालक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के बीपीटीपी पुल के पास अवैध रूप से चल रही डेयरी के संचालक द्वारा गोवंश को सुबह-शाम सड़कों पर छोड़ दिया जाता था। इसके चलते लगातार हादसे हो रहे थे। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने डेयरी को हटा दिया है। डेयरी में मौजूद गोवंश को गोशाला में भिजवा दिया गया है।
फरीदाबाद में सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को लेकर नगर निगम सख्त हो रहा है। पिछले दिनों निगम की तरफ से चेतावनी जारी करते हुए बताया गया था कि मवेशी पालक अपने मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें। इसी के चलते निगम ने पहली बार और दूसरी बार मवेशी पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने व तीसरी बार मवेशी मिलने पर मवेशी को डेयरी संचालक को वापस न देने का नियम बनाया था। वहीं बीपीटीपी के पास मौजूद गोशाला का संचालक लगातार नियम को अनदेखा कर रहा था। संचालक की तरफ से लगातार गोवंश को सड़कों पर छोड़ा जा रहा था। इसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे थे।
बुधवार को निगम ने कार्रवाई करते हुए डेयरी में मौजूद करीब 50 गोवंश को मवई गोशाला में छोड़ा। वहीं डेयरी को भी जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया है। निगम के एमओएच नितीश परवाल ने बताया कि डेयरी संचालक की लगातार शिकायत मिल रही थी। चेतावनी के बाद भी संचालक की तरफ से कोई सुधार नहीं किया जा रहा था। इस पर आज कार्रवाई की गई है।