फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation took action on illegal occupation of MLA

विधायक के अवैध कब्जे पर निगम ने की कार्रवाई

Fri, 02 Jul 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Corporation took action on illegal occupation of MLA
फरीदाबाद। एनआईटी विधायक नीरज शर्मा द्वारा अवैध कब्जा करने के खिलाफ पार्षदों ने सुबह से निगम आयुक्त कार्यालय में धरना दिया। इसके साथ ही पार्षदों ने एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों के मुद्दे को भी उठाया। पार्षदों की मांग पर संज्ञान लेते हुए निगमायुक्त ने एक टीम विधायक के निवास पर भेजकर कार्रवाई कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में करीब 16 पार्षद निगमायुक्त कार्यालय में धरने पर बैठ गए। पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल ने आरोप लगाया कि विधायक ने पूरी गली में कब्जा कर रखा है। गली को बंद कर दिया है। पार्षद जयवीर खटाना ने कहा कि तीन दिन पहले भी अतिक्रमण के खिलाफ शिकायत दी गई थी। आयुक्त ने संबंधित विभाग को आदेश भी दिया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि निगम का तोड़फोड़ दस्ता गरीब बस्तियों को तोड़ने में लगा हुआ है। वहीं पार्षद ललिता यादव ने कहा कि वार्ड के डिस्पोजल बंद पड़े हुए है, इससे ओवरफ्लो की स्थिति बन रही है। वहीं पार्षद सतीश चंदीला और नरेश नंबरदार ने कहा कि विकास के नाम पर जो पैसा आ रहा है कि उसको निगम मुख्यालय के अधिकारी अपने कार्यालय के रखरखाव में खर्च करते हैं, जबकि पार्षदों की एक करोड़ रुपये की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। नरेश नंबरदार ने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पार्षदों को विकास कार्य करवाने के लिए एक-एक करोड़ रुपये देने की बात की थी, लेकिन वह अभी तक नहीं मिले है। इससे वार्डों में विकास कार्य रुके हुए हैं। निगमायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि विधायक की गली में अवैध कब्जों को तोड़ दिया गया है। अन्य अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है, यदि खुद से टिन शेड नहीं हटाया गया, तो निगम द्वारा उसे हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन-
यह भाजपा की सोची-समझी साजिश है। भाजपा ने उनके विधायक बनने के बाद कई बार इस तरह की कार्रवाई की है। विधायक बनते ही उन्हें और उनके भाइयों को क्राइम ब्रांच उठाकर ले गई थी। इसके बाद भी कई साथियों और भाइयों को परेशान किया। जब निगम के बूस्टिंग स्टेशन पर पार्षद शराब पीते पकड़ा। तो पार्षद पर कार्रवाई न करते हुए उन पर कार्रवाई की। इससे विपक्ष झुकने वाला नहीं है। - नीरज शर्मा, विधायक, एनआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed