फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation tightens its grip on defaulters, 10 units sealed

Faridabad News: बकायेदारों पर निगम का शिकंजा, 10 इकाइयां सील

Thu, 29 Feb 2024 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Corporation tightens its grip on defaulters, 10 units sealed
- फरीदाबाद ओल्ड जोन-1 और 2 में संपत्ति कर के बकायेदारों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति के बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम के दस्ते ने कार्रवाई करते हुए बकायेदारों की 10 इकाइयों को सील कर दिया है। इनमें कई सेक्टरों और काॅलोनियों की इकाइयां शामिल हैं।
फरीदाबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल आर. पाटील के निर्देश पर नगर निगम के फरीदाबाद ओल्ड जोन-1 और 2 में संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिकंजा कसा गया। 10 इकाइयों पर लगभग 16,08,335 रुपये निगम का संपत्ति कर बकाया था। ओल्ड फरीदाबाद जोन की भारत काॅलोनी, नंबरदार कालोनी और सेक्टर-7 मार्केट में स्थित 10 इकाइयों को सील करने की कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय अधिकारी सुनीता कुमारी एवं ओल्ड जोन-1 और 2 की टीम के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल आर. पाटील ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई करने से पूर्व संपत्ति कर की राशि जमा करने के लिए इन्हें हरियाणा नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद इन्होंने संपत्ति कर की राशि की अदायगी नहीं की। उन्होंने बताया कि वैधानिक प्रावधानों की पालना न करने पर नगर निगम ने उक्त सीलिंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि बकायेदारों पर यह सीलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी बकायेदार निगम का संपत्ति कर जमा नहीं करवाते हैं तो उनके विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed