{"_id":"615c86018ebc3e62494ab178","slug":"corporation-sealed-the-units-of-38-defaulters-faridabad-news-noi6087787152","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने 38 बकायेदारों की इकाइयों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने 38 बकायेदारों की इकाइयों को किया सील
विज्ञापन
फरीदाबाद। बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को भी सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने चार जोन में करीब 38 इकाइयों को सील किया। इन पर 58,86,849 रुपये बकाए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगी।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एनआईटी जोन तीन, ओल्ड फरीदाबाद जोन एक और बल्लभगढ़ जोन एक और दो में अभियान चलाकर 38 इकाइयों को सील किया। एनआईटी जोन तीन अधिकारी सुनीता कुमारी ने बताया कि अभियान के दौरान पाली क्रेशर जोन, एनडी ब्लॉक और ई ब्लाक डबुआ कॉलोनी की 10 इकाइयों को सील किया गया।
इन पर 1659281 रुपये बकाया हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि इनमें से दो बकायेदारों ने नगर निगम में आकर सीएफसी में एक लाख 77 हजार 112 रुपये जमा करा दिए हैं। ओल्ड फरीदाबाद जोन एक में 7 इकाइयों को सील किया गया। इन इकाइयों पर निगम के संपत्ति कर के रूप में पांच लाख 67 हजार 889 रुपये बकाया हैं। बल्लभगढ़ जोन एक में छह इकाइयों पर पर लगभग 21 लाख 49 हजार 688 रुपये बकाया हैं। निगामायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि यह कार्रवाई आगे की जारी रहेगी। इसलिए संपत्ति कर बकायेदार अपने बकाये की राशि तुरंत जमा कराएं, जिससे उन्हें आगे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।