Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation officials should adopt one ward each and inspect cleanliness every day: Krishna Pal Gurjar

निगम अधिकारी एक-एक वार्ड को गोद लेकर हर दिन करें सफाई का निरीक्षण : कृष्ण पाल गुर्जर

Tue, 23 Sep 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corporation officials should adopt one ward each and inspect cleanliness every day: Krishna Pal Gurjar
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने ली निगम अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन


बैठक में पार्षदों की वार्ड वाइज समस्याएं सुनी गईं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री ने फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों को एक-एक वार्ड गोद लेने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों को कहा कि प्रतिदिन गोद लिए वार्ड का निरीक्षण करें, ताकि स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वच्छ शहर के सपने को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। यह अभियान शहर की स्वच्छता, नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सोमवार को अरावली गोल्फ क्लब फरीदाबाद में बैठक ली। इस बैठक में विधायक, पार्षद और नगर निगम के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 को गति देना और वार्ड स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। बैठक में वार्ड-वार पार्षदों की समस्याओं को सुना गया।
विज्ञापन


बैठक में विधायक मूलचंद शर्मा ने भी अपने सुझाव रखते हुए कहा कि शहर जब तक स्वच्छ नहीं बनेगा जब तक हम सब जब तक हम सब मिलकर स्वच्छता को लेकर जन आंदोलन नहीं चलाएंगे। हम सभी को मिलकर लोगों को जागरूक करना होगा। बाजारों में सभी व्यापारियों को भी जागरूक करना होगा कि वह अपना कूड़ा डस्टबिन में ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सतीश फागना ने भी बैठक में कहा कि स्वच्छता अभियान में उनके वार्ड के पार्षद प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। प्रशासन साफ सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दें ताकि शहर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।
विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए और हरा भरा बनाने के लिए कार्य करना होगा। जब हरियाली होगी तो स्वच्छता भी नजर आएगी। उन्होंने कहा कि सीएनडी वेस्ट इत्यादि को भी शहर की सड़कों से हटाया जाए।

सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बैठक में प्राप्त सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। निगम कमिश्नर ने कहा कि शहर के सभी पार्कों में ओपन जिम लगाने ,झूले लगाने इसके अलावा स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सभी पार्षद उन्हें अपनी मांग दे सकते हैं। इस दिशा में जल्द ही संज्ञान लेते हुए उन कार्यों को करवाया जाएगा।


बैठक में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. विजयपाल यादव, संयुक्त आयुक्त करण सिंह, संयुक्त आयुक्त जितेंद्र जोशी , इंजीनियरिंग और सफाई विंग के अधिकारी सहित पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed