फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees will now remain on strike until August 15.

Faridabad News: अब 15 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे निगम कर्मचारी

Wed, 12 Aug 2026 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees will now remain on strike until August 15.
रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद लिया गया फैसला
विज्ञापन

लिखित आदेश के बिना हड़ताल खत्म नहीं करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी गई है। अब कर्मचारी 15 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार को रोहतक कर्मचारी भवन में हुई हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हड़ताल की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। संघ ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने 15 अगस्त तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत अन्य मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जाएगा। इधर, फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने छठे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। फरीदाबाद में इससे पहले से हड़ताल जारी है 13 दिन से चल रही हड़ताल के कारण हालत बिगड़ने लगे हैं।

संघ के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने बताया कि रोहतक में हुई बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान व सचिव और नगर निगम की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बैठक में छह दिन की हड़ताल की स्थिति और कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों की राय लेने के बाद हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


निगम की सेवाओं पर पड़ रहा असर

नगर निगम कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल का असर सफाई समेत निगम की कई सेवाओं पर पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के साथ बातचीत के माध्यम से मांगों का समाधान किया जाए। वहीं, यदि हड़ताल लंबी चलती है तो शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका असर और बढ़ सकता है। ऐसे में 15 अगस्त तक सरकार की ओर से होने वाली पहल पर कर्मचारियों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह जगह लग रहे कूड़े के ढेर
नगर निगम कर्मचारियों की तरफ से पहले सात दिन पार्षदों के साथ हुए विवाद को लेकर हड़ताल की गई थी इसके बाद पिछले छह दिन से राज्य स्तरीय हड़ताल चल रही है। पिछले 13 दिनों से हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पर काफी असर पड़ रहा है। कई सड़कों पर कूड़ा फैला पड़ा है। नीलम बाटा रोड के साथ बीके से एनआईटी की तरफ जाने वाली सड़क व अन्य सड़कों पर कूड़ा फैला पड़ा है। कई स्थानों पर निजी वेंडरों की मदद से सफाई की जा रही है लेकिन पूरी तरह से सफाई न हो पाने के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed