फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation employees protested

Faridabad News: निगम कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया

Thu, 28 Sep 2023 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees protested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निगम मुख्यालय पर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। इसके बाद नीलम चौक पर झाड़ू लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कर्मचारी मुख्य बाजारों में उल्टी झाड़ू और काले झंडों के साथ बड़े स्तर पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।

नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य उपाध्यक्षा कमला देवी ने कहा कि हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारीयो को ठेकेदारों का गुलाम बनाने का काम कर रही है। प्रदेश भर में लगभग 4000 से अधिक सफाई कर्मचारियों तथा ग्रुप डी ग्रुप सी अग्निशमन के कर्मचारियों की छटनी कर दी गई है। इनमे नगर निगम गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। कमला ने बताया कि गुरुग्राम के हजारों कर्मचारी 15 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में गुरुग्राम से रोहतक तक पैदल यात्रा कर शामिल होंगे। भूख हड़ताल में ललिता देवी, सत्तो देवी ,शंकुतला, ज्ञानोदेवी, कमलेश, नीतू, बीना, इंद्रा, ऊषा, देवी, नंदनी, मुनेश, कृष्ण चिंडालिया, दर्शन सोया, प्रदीप चावरिया, गजन कीर, अमरचंद चौटाला, सतबीर शास्री, राम रतन कर्दम, जीतराम गोला, सूरज रंगा, महेश शर्मा रामपाल, विनोद माली व महेंद्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed