{"_id":"6a1dc0b9239b43554900b06e","slug":"corporation-employees-burning-garbage-on-the-roadside-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71344-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क किनारे कूड़ा डालकर आग लगा रहे निगम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क किनारे कूड़ा डालकर आग लगा रहे निगम कर्मचारी
विज्ञापन
आसपास के घरों तक पहुंच जाता है धुआं, लोगों को सांस लेने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-18 के राजीव नगर क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारियों की ओर से सड़क किनारे कूड़ा फेंकने और बाद में उसमें आग लगाने का मामला सामने आया है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी महावीर बिश्नोई के अनुसार कूड़े में आग लगाने से धुआं आसपास के घरों तक पहुंच रहा है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए घरों में रहना मुश्किल हो गया है। कूड़ा लंबे समय तक पड़ा रहने के कारण सड़ने लगा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लावारिस पशु खा रहे प्लास्टिक
निवासियों का कहना है कि कूड़े के ढेर के आसपास लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। पशु कूड़े में पड़ी प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्री खा रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। लोगों का यह भी कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
नगर निगम आयुक्त और जिला उपायुक्त को भेजे ईमेल
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त और जिला उपायुक्त को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए सड़क किनारे कूड़ा डालने और उसे जलाने पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। मामला अभी संज्ञान में आया है। मंगलवार सुबह इस पर कार्रवाई कर कूड़े को साफ करवा दिया जाएगा, जिससे लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। - जगबीर सिंह चौहान, सेनेटरी इंस्पेक्टर, ओल्ड फरीदाबाद
-- -- -- -
निवासियों से बातचीत
सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुख्यमंत्री को भी टैग कर मामले की जानकारी दी गई है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। - महावीर बिश्नोई
--
गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इससे सभी के लिए खतरा बना हुआ है। - लकी
--
संबंधित स्थान को निगम ने अनौपचारिक रूप से डंपिंग यार्ड बना दिया है, जहां नियमित रूप से कूड़ा डाला जा रहा है। जबकि यह जगह एचएसवीपी की है। - समरेंद्र, निवासी