{"_id":"68e95b5025af128aaa0df607","slug":"corporation-cracks-down-on-encroachment-three-shopkeepers-issued-challans-of-rs-10000-each-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53267-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अतिक्रमण पर निगम सख्त, तीन दुकानदारों के किए 10-10 हजार के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अतिक्रमण पर निगम सख्त, तीन दुकानदारों के किए 10-10 हजार के चालान
विज्ञापन
एनआईटी चार की मार्केट में भी दुकानों की सीमा से आगे तक रख हुआ था सामान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिवाली को लेकर बाजार सज चुके हैं। वहीं एनआईटी चार की मार्केट में भी सजावट की दुकानें लगी है। इस बाजार में कुछ दुकानदारों ने सीमा से अधिक आगे आकर दुकानों के सामने भी अतिक्रमण कर रखा था। शिकायत मिलने पर निगम की टीम ने तीन दुकानदारों के 10-10 हजार के चालान किए हैं।
नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता हर्ष चपराना ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी चार-पांच के चौक के पास कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा था। उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी लेकिन वे लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। इस पर निगम की तरफ से अभियान चलाते हुए तीन लोगों के चालान किए गए हैं। वहीं 10 से अधिक दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है। अगर वे अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
निगम अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में दुकानें सज रही है लेकिन कुछ दुकानदार गलत तरीके से अतिक्रमण करके जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इनके कारण वाहन चालकों के साथ पैदल जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी हो रही है। निगम की तरफ से पिछले करीब एक माह से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। फुटपाथ व पटरियों पर लगने वाली रेहड़ी पटरियों को लगातार हटाया जा रहा है।