फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation challans three shopkeepers amid heavy protests

Faridabad News: भारी विरोध के बीच निगम ने तीन दुकानदारों का किया चालान

Wed, 19 Jul 2023 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Corporation challans three shopkeepers amid heavy protests
- पुलिस नहीं होने से कार्रवाई में पड़ी रुकावट, दुकानदारों के पास से मिला 800 किलो प्लास्टिक
विज्ञापन

फोटो-

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम और हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड की विशेष टीम को बल्लभगढ़ में प्रतिबंधित प्लास्टिक का चालान करने में दुकानदारों का भारी विरोध झेलना पड़ा। पुलिस नहीं होने के कारण करीब दो घंटे तक कार्रवाई रुकी रही और दुकानदार निगम कर्मचारियों पर भारी पड़े। बाद में पुलिस पहुंचने पर निगम ने चालान कर जुर्माना लगाया। तीन दुकानदारों के पास से 800 किलो प्लास्टिक और 25-25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। विशेष टीम को सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़ में कुछ दुकानदारों के पास भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक है। इस पर नगर निगम और हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड की टीम सीआईए के साथ सब्जी मंडी पहुंची। इसी दौरान बल्लभगढ़ में एक युवक का शव मिलने पर सीआईए टीम मौके से चली गई। इसके बाद स्थानीय लोग निगम कर्मचारियों से विवाद करने लगे। पुलिस कर्मी नहीं होने से दुकानदारों ने विशेष टीम के सदस्यों को घेर लिया। इसी बीच कुछेक दुकानदारों ने प्लास्टिक को दूसरी जगहों पर छिपा दिया। करीब सवा घंटे तक दोनों से बहस होती रही। दुकानदारों का कहना था कि प्लास्टिक बनाने वालों पर पहले कार्रवाई होनी चाहिए। मामला निगम अधिकारियों के पास पहुंचने पर उन्होंने डीसीपी बल्लभगढ़ को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर चालान हुआ। निगम चालान विभाग के नोडल अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया के आदेश अनुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सब्जी मंडी में स्थित भीष्म चंद, नितिन जैन और राज सिंगला की दुकानों पर छापेमारी कर 800 किलो प्लास्टिक बरामद कर 75 हजार रुपये का चालान किया गया।

स्थानीय नेता ने जताई नाराजगी
बल्लभगढ़ में निगम की छापेमारी के दौरान कुछेक दुकानदारों से स्थानीय बीजेपी नेता से बात की और छापेमारी पर नाराजगी जताई। सूत्रों के अनुसार नेता ने निगम के अधिकारियों से कहा कि क्या उन्हें चालान करने के लिए उनका ही क्षेत्र मिला है। हालांकि इससे पहले मंगलवार को टीम ने डबुआ मंडी में छापा कर तीन दुकानदारों से 1770 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की है। टीम ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना दुकानदारों पर लगाया था। बता दें कि एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक है। अब निगम ने बड़े दुकानदारों व थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के लिए अलग से विशेष टीम बनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed