फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona's broken records this year, 259 infected

इस साल कोरोना के टूटे रिकॉर्ड, 259 संक्रमित, 28 अस्पताल में भर्ती, 798 घरों में उपचाराधीन, बीते 24 घंटों में 3638 लोगों की जांच

Wed, 05 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corona's broken records this year, 259 infected
Corona's broken records this year, 259 infected
फरीदाबाद। नए वर्ष में कोरोना मामलों के सभी रिकॉर्ड टूट गए। जिले में इस सप्ताह सर्वाधिक 259 मामलों की पुष्टि बुधवार को हुई। वहीं, पांच मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर-29, सेक्टर-28, आईपी कॉलोनी, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, ग्रीन वैलीस सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-81, सेक्टर-15, सेक्टर-14, सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-9 मेें संक्रमित मिले। इसके अलावा, एनआईटी क्षेत्र व ऐसे इलाकों से भी मामलों की पुष्टि हुई है जो पूर्व में भी संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील इलाके रह चुके हैं। मौजूदा समय में जिले का रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है। कुल 826 सक्रिय मामलों में से 28 अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटों में 3638 लोगों की कोरोना जांच की गई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 11,38,249 लोगों को अब तक निगरानी में रखा गया है। इसमें से 11,29,987 लोगों ने 28 दिन का निगरानी समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

अब तक कोविड मामले
कोविड कुल जांच- 1336138
संक्रमित- 100896 लोग
मौजूदा समय में लंबित जांच- 3627
वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज- 01
ऑक्सीजन आश्रित मरीज- 01
कोरोना सकारात्मकता दर -7.55
मरीजों के स्वस्थ होने की दर- 98.47
सक्रिय मामलों की दर- 0.82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed