फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona patients increased twenty times in April compared to March

मार्च की अपेक्षा अप्रैल में बीस गुणा बढ़े कोरोना मरीज

Thu, 02 Sep 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Corona patients increased twenty times in April compared to March
फरीदाबाद (मनोज धर द्विवेदी)। जिले में अब कोरोना वायरस के मरीज लगातार कम आ रहे हैं, जबकि, इस साल अप्रैल व मई में कोरोना महामारी पीक पर थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मार्च में जिले में 1252 मरीज थे। लेकिन, अप्रैल में यह संख्या अचानक बढ़कर 25027 हो गई थी। वहीं मई में 26177 रही। जून में मरीजों की संख्या घटकर मात्र 776 रही। अब तक 716 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 650 शहरी और 66 ग्रामीण क्षेत्र के मरीज हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना महामारी के लिए फरीदाबाद जिला काफी संवेदनशील रहा है। यहां दो साल करीब 99 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। वहीं कोरोना महामारी से करीब 716 लोगों की जाने भी गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना महामारी पिछले साल नवंबर में पीक पर थी। इस दौरान करीब 15195 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। हालांकि दिसंबर में यह संख्या घटकर 5008 तक पहुंच गई। इसके बाद महामारी कम होती गई। जनवरी में 775 और फरवरी में 217 तक मरीज आ गए। इस दौरान अनलॉक और छूट होने के कारण दोबारा से औद्योगिक नगरी में कोरोना महामारी ने चपेट में लेना शुरू कर दिया। फरवरी में 217 से बढ़कर मार्च में 1252 मरीज पहुंच गए। इसके बाद शहर में महामारी ने कोहराम बचा दिया। लोगों को अस्पतालों में बेड तक नहीं मिले और ऑक्सीजन के लिए मारामारी रही। मार्च में संख्या 25 हजार के पास पहुंच गई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. राम भगत ने कहा कि इस साल अप्रैल व मई में कोरोना पीक पर रहा। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह हैं कि कोरोना के संक्रमण का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसके बावजूद लोगों को सतर्कता बरतना जरूरी है। विभाग की ओर से कोरोना की जांच और टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। काफी हदतक लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। अब, लोगों को दूसरी डोज देना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह में दूसरी लहर आई थी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस साल अप्रैल और मई में सबसे अधिक कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ। जबकि, पिछले साल नवंबर में कोरोना महामारी अपने पीक पर थी। इसके बाद नीचे आ गया था। चार माह बाद दोबारा से कोरोना की दूसरी लहर आ गई। अचानक दस से 20 गुणा मरीज बढ़ गए और मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल सकी। इसके बाद अब लगातार मरीजों की संख्या घटती जा रही है।
एक साल में कोरोना मरीजों का ब्योरा
अगस्त 2020 में 4027, सितंबर में 7135, अक्तूबर में 5478, नवंबर में 15195, दिसंबर में 5008, जनवरी 2021 में 775, फरवरी में 217, मार्च में 1252, अप्रैल में 25027, मई में 26177, जून में 767, जुलाई में 61 व अगस्त में 48 मरीज मिले।
दो माह में कोई मौत नहीं
पिछले साल अगस्त हर माह कोरोना संक्रमित दम तोड़ रहे थे। लेकिन, इस साल जुलाई व अगस्त में कोरोना महामारी से कोई मौत नहीं हुई। पिछले साल अगस्त में 40, सितंबर में 49, अक्तूबर में 29, नवंबर में 95, दिसंबर में 57, जनवरी 2021 में 12, फरवरी में 2, मार्च में 8, अप्रैल में 84, मई में 200, जून में 8 मरीजों की मौत हुई। पॉजिटिवटी रेट भी इस साल अप्रैल (26.3) व मई (14.9) में अधिक रही।

वर्जन-
जिले में दो माह में कोरोना वायरस के कम मरीज आए हैं। स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग के साथ टीकाकरण पर जोर दे रहा है। लोगों को सोशल डिस्टेंस और मास्क को लेकर हमेशा सतर्कता बरतनी चाहिए। - डॉ. रामभगत, डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed