फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona

कोरोना से दो और की मौत, 174 नए केस

Wed, 22 Jul 2020 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना से दो और की मौत, 174 नए केस
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 174 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। इसके साथ ही दो लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 98 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को रिकवरी रेट 77.4 प्रतिशत पहुंच गया। इस पर अधिकारियों ने खुशी जताई है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कोरोना की स्थिति पूरी तरह काबू में है। जिले में अब तक 53309 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 14702 लोगों का निगरानी में रखने की 28 दिन की समय अवधि पूरी हो चुकी है। शेष 37133 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 51952 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 49251 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 41871 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है और 421 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 6959 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 648 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। वहीं 801 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ठीक होने के बाद 5393 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 117 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 63 मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। इसी के साथ 22 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बुधवार जिले में 174 नए मामले आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। इसके अलावा डबुआ कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय एक पुरुष और गांधी कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed