{"_id":"6033ecca8ebc3ee92f19f6dd","slug":"corona-cases-in-faridabad-goes-up-faridabad-news-noi5672510109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से अपील, कोरोना की जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों से अपील, कोरोना की जांच कराएं
विज्ञापन
फरीदाबाद। पंजाब, केरल, महाराष्ट्र से लौटने वाले लोगों को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर कोरोना जांच की अपील की है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीते एक सप्ताह में इन तीन राज्यों से लौटे सभी लोग बीके सिविल अस्पताल में संपर्क कर कोरोना जांच कराएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। हालांकि संक्रमण के पीक को दोबारा लौटने में वक्त नहीं लगेगा। प्रदेश के कई जिलों में मामलों में तेजी आई है। इसमें करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र जैसे जिले शामिल हैं। ऐसे में एनसीआर में कोरोना संक्रमण का खतरा लाजमी है। इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील है कि संक्रमण के प्रति सजग रहें। लापरवाही फिर से स्थिति को कंट्रोल से बाहर कर सकती है। पंजाब, केरल और महाराष्ट्र में भी अचानक कोरोना के मामले बढ़े हैं। विभाग की अपील है कि वहां से लौटने वाले जांच करा लें। कोरोना के लक्षण न होने पर भी अधिकारियों से संपर्क करें।
नए स्ट्रेन ने भी बढ़ा दी है चिंता
जिला स्वास्थ्य विभाग ने दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में फैले नए स्ट्रेन पर भी चिंता जताई है। इस संबंध में पहले ही केंद्र की ओर से अलर्ट जारी हो चुका है। दोनों देशों से लौटने वाले लोगों की सहूलियत के लिए उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद से संपर्क करने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से भी एयर पोर्ट अथॉरिटी नोडल की तैनाती की गई है। कोई भी व्यक्ति स. अफ्रीका और ब्राजील से लौटता है तो उनकी जानकारी नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराएंगे।