फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Coordinators will connect students who have left their studies back to the mainstream

Faridabad News: पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को फिर मुख्यधारा से जोड़ेंगे समन्वयक

Fri, 04 Jul 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Coordinators will connect students who have left their studies back to the mainstream
20 जिला परियोजना समन्वयकों को जुलाई के तीसरे सप्ताह तक किया जाएगा तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें दोबारा मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके तहत करीब 20 जिला परियोजना समन्वयकों को जुलाई के तीसरे सप्ताह तक तैनात करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
शिक्षा विभाग की ओर से तैनात किए गए समन्वयक उन बच्चों की पहचान उन्हें प्राथमिक शिक्षा देकर मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करेंगे। इसके साथ बीच में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों की पहचान कर पढ़ाई छोड़ने का कारण जानने का प्रयास करेंगे जिससे कि उनका समुचित शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक विकास किया जा सके।
विज्ञापन

ये न केवल बच्चों की शैक्षणिक जरूरत का आकलन करेंगे, बल्कि उनके माता-पिता और अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे कि विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखना कितना जरूरी है। वहीं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि लाभ सही जरूरतमंदों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत ऐसे बच्चों के लिए विशेष अध्ययन केंद्र और ब्रिज पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे, जहां उन्हें उनकी उम्र और समझ के अनुसार शिक्षा दी जाएगी। इन केंद्रों में नियमित शिक्षक और प्रशिक्षित वालंटियर भी लगाए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।



जिला परियोजना समन्वयकों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी जो पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को मुख्यधारा में जोड़ने में मदद करेंगे।
-मोहन कुमार, समग्र शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article