फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Continue to work for the welfare of society after retirement: DGP

सेवानिवृत्ति के बाद समाज के हित में कार्य करते रहें : डीजीपी

Sun, 24 May 2026 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Continue to work for the welfare of society after retirement: DGP
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के मिलन समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ऑफिसर्स रिटायर्ड एचपीएस (एसपी-डीएसपी) वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा द्वारा सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में रिटायर्ड पुलिस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान भी किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीपी बुधराम फंसल ने कहा कि जो कर्मचारी सेवा के दौरान ईमानदारी से कार्य करते हैं, वे रिटायरमेंट के बाद सुखी जीवन व्यतीत करते हैं और समाज के विकास में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी केवल ड्यूटी के दौरान ही नहीं, बल्कि रिटायरमेंट के बाद भी समाज सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से अपील की कि वे रिटायरमेंट के बाद भी समाज के हित में कार्य करते रहें।
विज्ञापन




डीजीपी ने एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह श्योराण द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के रिटायर्ड अधिकारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed