फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Continuation of unnatural deaths continues in Chhanyasa

Faridabad News: छांयसा में अस्वभाविक मौतों का सिलसिला जारी

Thu, 05 Feb 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Continuation of unnatural deaths continues in Chhanyasa
- तीन और मौत होने से गांव में दहशत का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन।
छांयसा गांव में अस्वाभाविक ढंग से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। गांव में तीन और मौतें हो गई हैं। अब तक एक पखवाड़े में नौ मौतें अस्वाभाविक परिस्थितियों में हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी मौतों को गंभीरता से लिया है। बुधवार को भी गांव में शिविर लगाकर सर्वेक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई। मंगलवार को 65 वर्षीय अत्री की मौत हो गई थी। बुधवार को मृतका अत्री की पुत्रवधू जमीला की मौत नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में हो गई थी।

इसी प्रकार हुमा नामक 18 वर्षीय लड़की की मौत भी मेडिकल कॉलेज में हुई। तीनों का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। इससे पूर्व भी गांव में छह मौतें अलग-अलग कारणों से हो चुकी हैं। इस तरह अब तक नौ मौतें हो चुकी हैं। ग्राम पंचायत के पूर्व पंच अब्दुल करीम ने बताया कि जो मौतें हुई हैं उनमें से अधिकांश के लीवर के रोग थे। कई मरीजों को हैपेटाइटिस-बी के लक्षण भी मिले हैं। उन्होंने मांग है कि अब स्वास्थ्य विभाग को लोगों के बचाव के उपाय करने चाहिए। अभी भी कई लोग विभिन्न रोगों से त्रस्त हैं। जोकि प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। लोगों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छांयसा के इंचार्ज मेडिकल अफसर देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में सर्वेक्षण एवं स्क्रीनिंग का क्रम जारी है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाए जा रहे हैं। पलवल से भी मेडिकल अफसर डॉक्टर मनजीत एवं तरुण गोला को भी बुलाया गया। मेडिकल टीम ने मृतका हुमा के घर भी पहुंची। पीएचसी के इंचार्ज डॉक्टर देवेंद्र जाखड़ ने नूंह नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज को ई मेल भेजकर मृतक मरीजों की मौतों के कारण जानने की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। उन्होंने लोगों से भयभीत न होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास मेडिकल स्टाफ एवं दवाइयां मौजूद हैं, इसके साथ ही बृहस्पतिवार को पानी के सैम्पल भी लिए जाएंगें। उन्होंने बताया कि अभी तक जो मौतें हुई हैं। उनमें से एक को ही हेपिटाइटिस बी होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को भी परीक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
सोमदेव आर्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article