{"_id":"646b9c56444f9c0426033fe4","slug":"container-caught-fire-due-to-touching-electric-wire-driver-nephew-scorched-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5140-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली तार छूने से कंटेनर में लगी आग, चालक-भतीजे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली तार छूने से कंटेनर में लगी आग, चालक-भतीजे झुलसे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बिजली के तार की चपेट में आने से एक कंटेनर में आग लग गई। हादसे में चालक और उसका भतीजा झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।
ग्रीनफील्ड चौकी से मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर राजस्थान निवासी इरसाद कंटेनर चलाता है। सोमवार को वह गुरुग्राम से माल लेकर गुरुकुल औद्योगिक क्षेत्र आ रहा था। उसका भतीजा असफाक भी उसके साथ था। कंपनी की तरफ बढ़ते ही उसका कंटेनर बिजली तार से छू गया। फाल्ट के साथ कंटेनर में आग लग गई। चाचा-भतीजे दोनों झुलस गए। आसपास के लोगों की सहायता से दोनों को कंटेनर से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।