फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction work on the dam will not be allowed to proceed until the issues are resolved.

Faridabad News: समस्याओं का समाधान होने तक बांध निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा

Mon, 02 Nov 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the dam will not be allowed to proceed until the issues are resolved.
यमुना के दोनों किनारों पर बनाए जा रहे बांध और किसानों की जमीन के मुद्दे पर पंचायत में लिए अहम फैसले
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। मोहना में यमुना नदी के दोनों किनारों पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बनाए जा रहे बांध और वर्ष 1978 से किसानों की मलकियत भूमि में बह रही यमुना नदी की समस्या को लेकर रविवार को सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता हीरापुर के हुकुम सिंह ने की। इसमें फरीदाबाद और पलवल जिले के प्रभावित गांवों के किसानों ने भाग लिया।
पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मंत्री गौरव गौतम और विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जाएगी। साथ ही प्रभावित गांवों में बैठकें कर किसानों को एकजुट किया जाएगा। किसानों ने निर्णय लिया कि जब तक प्रभावित जमीन के बदले उचित वैकल्पिक जमीन और वर्ष 1978 से यमुना के बहाव से प्रभावित भूमि का उचित मुआवजा देने का समाधान नहीं होता, तब तक बांध निर्माण आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। किसानों ने बताया कि 10 मई 2026 से बांध निर्माण का काम रुका हुआ है। पंचायत में मौजूद किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित रंजीत, रतिराम, गिरिराज, डीके शर्मा, सतवीर मैनेजर, मुकेश कुमार, उदय, किशन सरपंच, ईश्वर नंबरदार, वीर सिंह थानेदार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed