फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction work of RCC road from Mohana to Siddh Baba Temple started

Faridabad News: मोहना से सिद्ध बाबा मंदिर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 14 Oct 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Construction work of RCC road from Mohana to Siddh Baba Temple started
ग्रामीणों का विरोध आया काम, पहले पुराने ब्लॉकों से सड़क बनाने का प्रस्ताव था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। ग्रामीणों के लंबे संघर्ष और एकजुटता का नतीजा आखिरकार सामने आ गया है। मोहना से सिद्ध बाबा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह वही सड़क है जिसे पहले पुराने ब्लॉकों से बनाए जाने का प्रस्ताव था लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद अब इसे पीडब्ल्यूडी द्वारा आरसीसी तकनीक से बनाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पुराने ब्लॉकों से बनने वाली सड़क टिकाऊ नहीं होती और बरसात के दिनों में टूट जाती है। ऐसे में उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाकर विभाग से मांग की थी कि सड़क को आरसीसी से बनाया जाए ताकि यह वर्षों तक टिक सके और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों के इस आग्रह को विभाग ने स्वीकार किया और अब सड़क का निर्माण आरसीसी तकनीक से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण ईश्वर नंबरदार ने बताया कि यह ग्रामीणों की एकजुटता और संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि जब पुराने ब्लॉक से सड़क का काम शुरू हुआ था, तब ही ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया था और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरसीसी सड़क की मांग रखी थी। अंततः ग्रामीणों की बात मानी गई और अब वही सड़क मजबूत आरसीसी स्वरूप में बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीण सतवीर ने कहा कि “अगर ग्रामीण एकजुट हो जाएं तो कोई भी काम असंभव नहीं रहता। यह हमारी जीत है कि अब हमें एक ऐसी सड़क मिलने जा रही है जो वर्षों तक टिकेगी और पूरे क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचाएगी।”


सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा और बरसात में कीचड़ या गड्ढों की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। आरसीसी सड़क के बनने से न केवल मंदिर मार्ग सुगम होगा बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed