फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction work of railway foot over bridge will start on the highway after the elections.

Faridabad News: हाइवे पर चुनाव के बाद शुरू होगा रेलवे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य

Thu, 29 Aug 2024 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Construction work of railway foot over bridge will start on the highway after the elections.
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दिल्ली से पलवल तक बनने हैं 12 फुट ओवर ब्रिज
विज्ञापन

- ओल्ड फरीदाबाद, बाटा और बल्लभगढ़ में फुटओवर नहीं होने से होते हैं सबसे अधिक सड़क हादसे
- रेलवे स्टेशनों पर भी जल्द शुरू होगा एफओबी का निर्माण
धनंजय चौहान
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विधानसभा चुनाव बाद फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अजरौंदा चौक से पलवल के करमन बॉर्डर तक करीब 12 जगह फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। हालांकि फुटओवर ब्रिज बनाने की घोषणा करीब एक वर्ष पहले हुई थी। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर भी जल्द रेलवे फुटओवर ब्रिज का काम शुरू किया जाएगा।
शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुड ईयर चौक, मुजेसर चौक, जेसीबी चौक, सेक्टर-58, 59, 61, मेवला महाराजपुर, बाटा चौक के पास स्थित कंपनियों में 50 हजार से अधिक लोग काम करते हैं। इन सभी चौक-चौराहों के पास अभी फुट ओवर ब्रिज की सुविधा नहीं है। मेट्रो स्टेशन के साथ जो बने फुटओवर ब्रिज काफी दूर हैं, जिस कारण नौकरीपेशा लोग जान जोखिम में डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी ग्रिल पार करते हैं। राजमार्ग पर कई जगह अवैध कट भी बने हैं। सड़क पार करते समय कई बार लोग वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। वहीं, जेसीबी चौक पर औसतन रोज पांच से सात सड़क हादसे होते हैं। शहर में रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की भी यही स्थिति है। ओल्ड फरीदाबाद, न्यू टाउन (बाटा) और बल्लभगढ़ पर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए एक-एक फुटओवर ब्रिज बना हुआ है। सुबह-शाम भीड़ अधिक होने की वजह से यात्री फुटओवर ब्रिज से जाने की बजाय रेलवे लाइन पार करते हैं। इससे ट्रेनों की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

--
ट्रैफिक पुलिस ने चिन्हित किए ब्लैक स्पॉट
ट्रैफिक पुलिस ने वाईएमसीए, सीकरी, झाड़सेंतली, गुडडियर चौक, बाटा और मेवला महाराजपुर, गदपुर पृथला, बामनी खेड़ा और अजरौंदा चौक ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किए हैं। यहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। विभाग ने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को भी सौंपी थी, जिसे एनएचएआई ने लगभग सभी स्थानों पर फुटओवर ब्रिज बनाने की मंजूरी प्रदान की है। अजरौंदा चौक सहित दो से तीन जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

इन स्थानों पर बनेंगे एफओबी

अजरौंदा चौक, वाईएमसीए चौक, गुडईयर चौक, झाड़सेंतली, सीकरी स्कूल के पास, गदपुरी पृथला, पलवल में उपायुक्त निवास के पास, बामनी खेड़ा, करमन बॉर्डर के पास, सीकरी चौक के पास आदि स्थानों पर फुटओवर ब्रिज प्रस्तावित हैं

--

वर्जन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। चुनाव बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इससे नौकरीपेशा लोगों को काफी लाभ होगा। - कमलकांत, प्रबंधक- एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed