{"_id":"6a3c119c82c7f134690332e2","slug":"construction-work-at-bk-hospital-is-adding-to-patients-woes-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73134-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में निर्माण कार्य बढ़ा रहा मरीजों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में निर्माण कार्य बढ़ा रहा मरीजों की परेशानी
विज्ञापन
ओपीडी, पंजीकरण काउंटर और औषधालय के बीच आवागमन प्रभावित
छह माह से चल रहे कार्य की धीमी रफ्तार पर मरीजों ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर चल रहा निर्माण कार्य मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पंजीकरण काउंटर से ओपीडी और औषधालय तक जाने वाला पक्का रास्ता तोड़ दिए जाने के बाद मरीजों को ईंटों और मलबे से भरे अस्थायी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को हो रही है।
करीब छह महीने पहले अस्पताल प्रशासन ने पंजीकरण काउंटर से लेकर औषधालय तक शेड निर्माण का कार्य शुरू कराया था, ताकि धूप और बारिश के दौरान मरीजों को कतार में खड़े रहने में परेशानी न हो। हालांकि, मरीजों का आरोप है कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उनका कहना है कि जितना कार्य एक-दो महीने में पूरा हो सकता था, उसे पूरा करने में छह माह से अधिक का समय लग चुका है, जिससे रोजाना हजारों मरीज प्रभावित हो रहे हैं।
मुजेसर निवासी बड़े लाल ने बताया कि वह रक्तचाप और मधुमेह के मरीज हैं और उन्हें हर महीने एक-दो बार अस्पताल आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है, लेकिन काम बहुत धीमी गति से हो रहा है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धनराजी देवी ने बताया कि वह गले का इलाज कराने अस्पताल आई थीं। उन्हें अस्पताल के अंदर आने में काफी दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन
पक्का रास्ता टूटने से बढ़ी मुश्किल
पहले पंजीकरण काउंटर से ओपीडी तक मरीजों के लिए पक्का रास्ता बना हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य के चलते इसे तोड़ दिया गया है। अब मरीजों को बिछी हुई ईंटों और असमतल रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दौरान यह रास्ता और अधिक परेशानी बढ़ा सकता है।
धूप और बारिश से बचाव के लिए लगाया जा रहा शेड
अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को धूप और बारिश से राहत देने के उद्देश्य से शेड का निर्माण कराया जा रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं और अधिक भीड़ होने पर लोगों को खुले में कतार में खड़ा रहना पड़ता है। शेड बनने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के मौसम में मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है, इसलिए संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों को जल्द राहत मिल सके।-डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी