{"_id":"6a567bf032b4334cb20698cb","slug":"construction-of-the-modern-shared-market-porta-cabin-completed-faridabad-news-c-24-1-pal1008-125984-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आधुनिक सांझा बाजार पोर्टा केबिन का निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आधुनिक सांझा बाजार पोर्टा केबिन का निर्माण पूरा
विज्ञापन
सांझा बाजार पोर्टा केबिन । सूचना विभाग
- फोटो : 1
स्थानीय महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक सुव्यवस्थित एवं स्थायी मंच मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल । प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में नगर परिषद पलवल द्वारा माल गोदाम रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में लगभग 9.60 लाख रुपये की लागत से आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह केंद्र स्थानीय महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक सुव्यवस्थित एवं स्थायी मंच उपलब्ध कराएगा।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। सांझा बाजार इसी सोच का एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगी। इस आधुनिक पोर्टा केबिन में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, पारंपरिक एवं आधुनिक खाद्य उत्पाद, परिधान, सजावटी वस्तुएं, घरेलू उपयोग की सामग्री तथा अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की सुविधा उपलब्ध होगी।
-
आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को मिलेगी नई गति
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि यह पहल केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को भी नई गति मिलेगी।