{"_id":"69e27ba2358e0e2db8058dc8","slug":"construction-of-new-building-of-girls-school-begins-at-old-faridabad-at-a-cost-of-rs-35-crore-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67805-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद में 3.5 करोड़ से कन्या विद्यालय के नए भवन का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद में 3.5 करोड़ से कन्या विद्यालय के नए भवन का निर्माण शुरू
विज्ञापन
शिक्षा से सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक पहल: ओल्ड फरीदाबाद में 3.5 करोड़ से कन्या विद्यालय के नए भवन
- फोटो : मिहींपुरवा में सड़क हादसे में घायल नेपाली महिलाएं।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया भूमि पूजन, बेटियों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने यहां 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए डबल स्टोरी भवन का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और छात्राओं के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि यह केवल एक भवन निर्माण नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की नींव है। उन्होंने कहा कि इस नए भवन के तैयार होने से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन और सुरक्षित वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकेंगी।
उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब नई पीढ़ी शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार बनेगी। उनके अनुसार, शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है, खासकर जब बेटियों को समान अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
नारी शिक्षा पर जोर, बदल रही सामाजिक सोच
कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का समग्र विकास तभी संभव है जब महिलाओं को बराबरी का अवसर और सम्मान मिले।
उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए इसे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया और कहा कि इससे निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका मजबूत होगी।
फरीदाबाद को आधुनिक शहर बनाने पर जोर
विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को एक आधुनिक, विकसित और पर्यावरण संतुलित शहर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण तीनों क्षेत्रों में संतुलित विकास पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर जीवन मिल सके। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य मंजुला चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्षद और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को नई दिशा देने वाला कदम बताते हुए इसकी सराहना की।