फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction of Mujesar underpass and Ballabhgarh ROB will start in a month

Faridabad News: एक माह में शुरू होगा मुजेसर अंडरपास और बल्लभगढ़ आरओबी का निर्माण

Mon, 05 Aug 2024 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Construction of Mujesar underpass and Ballabhgarh ROB will start in a month
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मुजेसर अंडरपास और बल्लभगढ़ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य एक माह में शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों प्रोजेक्टों के पूरा होने से एनआईटी क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी।
बल्लभगढ़ सोहना रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज अभी दो लेन का बना हुआ है। यह ओवरब्रिज एनआईटी के बड़े क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। ट्रैफिक अधिक होने के चलते इस पर सुबह-शाम भारी जाम रहता है। पीक ऑवर में हालत यह होती है कि दो मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटा लग जाता है। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2016 में इसे चार लेन करने की घोषणा की थी। हालांकि घोषणा के करीब आठ वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसी वर्ष जनवरी में सरकार ने जमीन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने निजी भू-स्वामियों से जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना पर करीब 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार मुजेसर रेलवे फाटक पर अभी कोई ओवरब्रिज या अंडरपास नहीं है। इस फाटक से रोजाना करीब 50 हजार लोग जान जोखिम में डालकर पार करते हैं। यहां अंडरपास बनाने की योजना भी कई साल पहले बनाई गई थी। अंडरपास व ओवरब्रिज न होने के चलते मुजेसर, सेक्टर-23, 24, बाटा चौक, संजय कॉलोनी, सेक्टर-52 की तरफ के लोगों को बाटा रेलवे ओवरब्रिज या सोहना रेलवे ओवरब्रिज से होकर जाना पड़ता है। इससे लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। यहां अंडरपास बनाने के प्रस्ताव को करीब दो वर्ष पहले सरकार से मंजूरी मिली। लेकिन सरकार की लेट लतीफी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से निजी भू-मालिकों से जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हालांकि यहां पेयजल, बिजली और सीवर लाइन अभी निर्माण में बाधा बनी हुई है। इन्हें हटाने को लेकर संबंधित विभागों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

मुजेसर रेलवे फाटक पर हो चुकी हैं कई लोगों की मौत

परियोजना पर 2019 में सहमति बनी थी, तब से यह फाइलों में थी। बंद रेलवे फाटक पार करते हुए काफी लोगों की मौत भी हो चुकी है। रेलवे फाटक के समीप आजाद नगर, इंदिरा कॉलोनी, संजय कॉलोनी सेक्टर-22, 23, 24, 25 आदि के लिए रास्ता जाता है, जिनमें छह लाख से अधिक लोग रहते हैं। मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना 50 हजार से अधिक लोग आते-जाते हैं। अंडरपास बनने से यहां के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्टिविटी होगी बेहतर
सोहना रेलवे ओवरब्रिज व बाटा रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। वहीं बल्लभगढ़ का ओवरब्रिज चार लेन का होने से औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 24, 25, राजीव कॉलोनी के साथ सेक्टर 23, 22, सेक्टर-25 व आसपास की 25 कॉलोनियों की राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

एक माह में होगा काम शुरू
रेलवे लाइन के दोनों तरफ कनेक्टिविटी सुधारने के लिए परियोजनाओं पर एक माह में काम शुरू कर दिया जाएगा। दोनों प्रोजेक्टों के लिए निजी भू-मालिकों से जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी हो गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दोनों योजनाओं को सिरे चढ़ाया जाएगा। - राहुल सिंह, डीजीएम, हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article