फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction of depot for fast moving electric buses in Sector-61

Faridabad News: सेक्टर-61 में तेजी से चल रहा इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो का निर्माण

Sun, 13 Sep 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Construction of depot for fast moving electric buses in Sector-61
बेहतर होगी परिवहन व्यवस्था, 100 से अधिक ई बसें संचालित होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शहर से जोड़ने के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। आने वाले समय में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए 100 से अधिक ई बसें संचालित होंगी। सेक्टर-61 में इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो सहित चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। चार्जिंग स्टेशन की चहारदीवारी का काम पूरा हो गया है। अब उसमें फाउंडेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा बसों को खड़ा करने के लिए शेड बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। शहर में पहले चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। इन बसों का संचालन फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से किया जाएगा।



सेक्टर-61 में सिटी बस डिपो के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने करीब पांच एकड़ जमीन निर्धारित की है। यह जमीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड से करीब दो किलोमीटर अंदर है। जमीन की कीमत अधिक होने के कारण एफएमडीए के लिए सीधे डिपो का निर्माण करना संभव नहीं हो सका था। इसके चलते करीब दो साल से योजना कागजी प्रक्रिया में अटकी हुई थी। अब एचएसवीपी को डिपो का निर्माण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। सिटी बस डिपो के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए करीब तीन करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। डिपो के ग्राउंड फ्लोर पर बसों के संचालन से संबंधित सुविधाएं होंगी, जबकि ऊपर एचएसवीपी की ओर से व्यावसायिक परिसर विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन





डिपो में फाउंडेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं अधिकारियों के लिए बनाए जाने वाले कार्यालय भी लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं। - संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed