फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congressmen targeted the BJP government on the 141st party foundation day.

Faridabad News: 141वें पार्टी स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

Mon, 29 Dec 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congressmen targeted the BJP government on the 141st party foundation day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। इस अवसर पर फरीदाबाद जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और एक-दूसरे को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार भी किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रति उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
विज्ञापन




सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक मजबूत विचारधारा है। कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और देश सेवा से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनगिनत कुर्बानियां दीं, जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। आजादी के बाद आधुनिक और उन्नत भारत की नींव भी कांग्रेस ने ही रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने देश को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उद्योग, विज्ञान, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास में कांग्रेस का योगदान अविस्मरणीय है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।




बलजीत कौशिक ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और इसके बाद विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed