फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congressmen protested by blowing black balloons

काले गुब्बारे उड़ाकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Mon, 21 Sep 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested by blowing black balloons
फरीदाबाद। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को लघु सचिवालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान काले रंग के गुब्बारे उड़ाकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। वहीं 26 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव को भी रद्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी ट्रैक्टर व कार से सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि विधेयक के विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए। कांग्रेसियों ने कहा कि यह विधेयक किसानों का वजूद समाप्त करने की साजिश है। इसके माध्यम से अनुबंध आधारित खेती को वैधानिकता प्रदान की गई है, जिससे कि बड़े पूंजीपति और कंपनियां अनुबंध के माध्यम से ठेका आधारित खेती कर सकें। किसान खेतीबाड़ी के लिए इनसे बंध जाएगा। वे जिस चीज की खेती कराएंगे, किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से उत्पादन करना पड़ेगा। ऐसा होगा तो उन्हें बीज-खाद से लेकर फसल बेचने तक के लिए इन पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने 26 गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फरीदाबाद नगर निगम के वार्डों की हालत दयनीय है। निगम की लचर कार्यप्रणाली को देखते हुए और ग्रामीणों की मांग के मद्देनजर सीमा विस्तार के इस प्रस्ताव को रद्द किया जाए। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, योगेश गौड़, प्रदेश प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगरा, सुमित गौड़, जितेंद्र चंदेलिया, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed