फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congressmen created ruckus at mini secretariat, there was fierce scuffle.

Faridabad News: लघु सचिवालय पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल, जमकर हुई धक्का-मुक्की

Wed, 08 Nov 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Congressmen created ruckus at mini secretariat, there was fierce scuffle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। शहर में वायु प्रदूषण की रोकथाम न करने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाकर उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। कुछ देर बाद फरीदाबाद उपमंडल अधिकारी ने कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लिया। इसके बाद कार्यकर्ता मौके से हटे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वायु प्रदूषण को रोकने में नाकाम सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बेरिकेडिंग लगाकर वहां पर जम गई। कांग्रेसी कार्यकर्ता सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सामने सुबह से ही इकट्ठा होकर धरना देने लगे। इस दौरान पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने सवाल उठाया कि आखिरकार क्यों सरकार इस जहरीली हवा पर काबू पाने में नाकाम रहती है। हमारे बच्चे जहरीली सांस लेने पर मजबूर हैं। क्या सरकार के पास इस समस्या से निपटने का कोई एक्शन प्लान है। वायु प्रदूषण इस समय चिंता का विषय बना हुआ है। जिले में सांस लेना मुश्किल हो गया है। आमजन को इस समस्या से अकेले लड़ने के लिए छोड़ दिया है।
विज्ञापन

औद्योगिक जिला फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पांचवें स्थान पर है। विकास के नाम पर कई ऐसे काम कर रहे हैं जिनका असर वायु की शुद्धता पर पड़ रहा है। लगभग 1.30 बजे अचानक से कार्यकर्ता लघु सचिवालय में घुसने के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने भी बेरिकेडिंग के बाहर ही उनको रोक लिया। लगभग 15 मिनटों तक कांग्रेस कार्यकर्ता अंदर जाने के लिए जिद पर अड़े रहे। इस दौरान दोनों ओर से धक्का-मुक्की जारी रही। बाद में उपमंडल अधिकारी परमजीत चहल ने ज्ञापन लिया, तब जाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता वापस गए। इस मौके पर कांग्रेस नेता जगन डागर, योगेश गौड़, गिरीश भारद्वाज, राजेश आर्य, विजय कौशिक, सुमित गौड़, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद राजेन्द्र भामला, उमेश कौशिक, अनिल सोलंकी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed