{"_id":"66fc4b98531ef18efc0d6757","slug":"congressmen-abuse-backward-caste-pm-and-cm-modi-faridabad-news-c-1-1-noi1171-2168726-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ी जाति के पीएम और सीएम को गाली देते हैं कांग्रेसी : मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ी जाति के पीएम और सीएम को गाली देते हैं कांग्रेसी : मोदी
विज्ञापन
पलवल में आयोजित रैली में कांगेस पर साधा निशाना, कहा- भारत को बदनाम करने में जुटे हैं
अमर उजाला ब्यूरो फदीदाबाद । पलवल की धरा पर रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले उन्हें और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को पिछड़ी जाति का होने के कारण गाली देते हैं। दुनिया में जो भारत को बदनाम करने में जुटे हैं, कांग्रेस के नेता उनको गले लगाते हैं। यह अर्बन नक्सली गठजोड़ भारत को आगे बढ़ता नहीं देख सकता है। पीएम ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले देश के फौजियों के साथ 40 वर्ष तक कांग्रेस ने धोखा किया। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के नाम पर 500 करोड़ रुपये की बात करती रही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 सितंबर में उन्होंने वीरों की धरती से वादा किया था कि वन रैंक वन पेंशन लागू करेंगे और बाद में ऐसा किया। सरकार बनने पर फौजी परिवार को सवा लाख करोड़ रुपये दिए।
-- -
कांग्रेस की कथनी-करनी में अंतर
कांग्रेस की करनी और कथनी में अंतर है। महिलाओं और नौजवानों को हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस ने धोखा दिया। हर महीने बहुत सारे पैसे और लाखों नौकरियों का वादा पूरा नहीं किया। हालत यह है कि सरकारी कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा है। कांग्रेस को ठगी की लत लगी हुई है। हरियाणा को कांग्रेस झूठे वादे बेच रही है। कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल में कोई बड़ा काम नहीं किया।
-- -
दलालों और दामादों की पार्टी बन गई कांग्रेस
कांग्रेस दलालों और दामादों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस की सरकार में जमीन की दलाली करने वाले और दामाद मालामाल हो गए हैं। किसान को कुछ नसीब नहीं हुआ है। कांग्रेस के सरकार में दो-दो रुपये के मुआवजे वाला चेक किसानों को मिला। कांग्रेस 3-4 फासले पर एमएसपी देती थी, जबकि भाजपा 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर कर रही है।
विज्ञापन
-- -
-- -
हरियाणा के लोगों से आठ वादे कर गए मोदी
मोदी हरियाणा की देशभक्त जनता से आठ वादे ले गए। उन्होंने कहा कि मतदान पूरी ताकत से करें। लोग बिना खर्ची पर्ची के लिए, अपनी बेटियों के लिए, नौजवानों के रोजगारों के लिए, अच्छी सड़क के लिए सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि ह चुनाव नया इतिहास बनाने का है। दिल्ली में आपका बेटा बैठा। इसलिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएं।
-- -
ड्रोन दीदी के माध्यम से बेटियां कमा रहीं लाखों रुपये
पीएम ने कहा कि हरियाणा की बेटियां नाम कर रही हैं। ड्रोन के माध्यम से 800 एकड़ खेती पर दवा का छिड़काव कर रही हैं। यहां की एक बेटी की इस माध्यम से एक सीजन में तीन लाख रुपये की कमाई हुई है। जो महिला साइकिल नहीं चलाती थी, वह अब लाख पति दीदी से मालामाल हो रही है।