फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress workers will run Pol Khol campaign

कांग्रेस कार्यकर्ता चलाएंगे पोल खोल अभियान

Sun, 07 Mar 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Congress workers will run Pol Khol campaign
फरीदाबाद। निरंतर बढ़ती महंगाई को लेकर अब कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर लोगों को सरकार की जनविरोधी नीति के प्रति जागरूक करने का आह्वान करने के लिए जुटेंगे। बल्लभगढ़ विधानसभा कांग्रेस समर्थक मनोज अग्रवाल के मोहना रोड स्थित कार्यालय पर इसी संदर्भ में कार्यकर्ता बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनम चौहान और कांग्रेस सेवादल महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा मौजूद रही। इस दौरान रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के अलावा बढ़ते भ्रष्टाचार के प्रति विरोध दर्ज कराने पर विचार हुआ। पूनम चौहान और सुनीता शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि देश व प्रदेश में जहां एक ओर बेरोजगारी व महंगाई की समस्या चरम पर है।
विज्ञापन

वहीं, रसोई गैस के बढ़ती कीमतों से भी लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाकर इस सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगे। मनोज अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का सहयोग और साथ बहुमूल्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के बैनर तले पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध सहित कई अलग-अलग मुद्दों पर जनता को जागरूक कर सरकार की पोल खोल करने की बात कांग्रेस समर्थकों ने की। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव संजय त्यागी, युवा नेता शुभम कसाना, अजित तोमर, दीपक शर्मा, धर्मवती, ललित मथादु, उत्कर्ष त्यागी, राहुल गुप्ता, सत्य प्रकाश, प्रताप शर्मा, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed