फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress supports firefighters' strike

Faridabad News: फायर कर्मियों की हड़ताल को मिला कांग्रेस का समर्थन

Thu, 16 Apr 2026 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Congress supports firefighters' strike
जिला कांग्रेस कमेटी ने फायर कर्मियों से भेदभाव का उठाया मुद्दा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आग पर काबू करते समय जान गंवाने वाले फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को मुआवजा देने के मुद्दे ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। 8 अप्रैल से हड़ताल पर बैठे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में अब जिला कांग्रेस कमेटी भी उतर आई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने नेहरू ग्राउंड में हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि फायर कर्मचारी जान जोखिम में डालकर 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं देते हैं लेकिन उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य विभागों के कर्मचारियों को ऐसी परिस्थितियों में एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाती है तब फायर कर्मियों के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में राकेश शर्मा, ब्रजमोहन, विजयपाल भड़ाना और मेघश्याम सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल, कोषाध्यक्ष डॉ. सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, जिला सचिव बलजीत सिंह अरोड़ा, नरेश शर्मा, प्रेम यादव, जुबेर खान, मोहसिन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed